फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   न्यू ईयर सेलिब्रेशन को होटल, रेस्टोरेंट तैयार

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को होटल, रेस्टोरेंट तैयार

Sun, 30 Dec 2018 10:23 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को होटल, रेस्टोरेंट तैयार
बदायूं। नया साल आने में कुछ घंटे बचे हैं। शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को विशेष तैयारी है। शहर के एक नामचीन होटल में टिकट काफी महंगा रखा गया है। उधर, नए साल को धमाल में हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी।   
विज्ञापन

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी का इंतजार रहता है। इसकी तैयारी भी पहले से की जाती है। हालांकि ज्यादातर होटल वाले गुपचुप तरीके से तैयारी करते हैं।  सोमवार देर रात तक न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा। नए जोड़ों के लिए होटलों में खास व्यवस्था की गई है। डिनर पार्टियों के इंतजाम भी किए गए हैं।  
विज्ञापन

नए साल पर लोग हुड़दंग न करें इसको लेकर सोमवार को पुलिस खास अलर्ट रहेगी। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के नवादा, पथिक चौक, होटल कंट्री इन, सभी मॉल, रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। सभी थानेदार और चौकी इंचार्ज अपने इलाके में खास नजर रखेंगे। मोबाइल पार्टियां अपने क्षेत्र में घूमती रहेंगी। हंगामा करने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed