फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्कूली बच्चों को लेकर जा रही टाटा मैजिक पलटी

स्कूली बच्चों को लेकर जा रही टाटा मैजिक पलटी

Wed, 08 Aug 2018 02:37 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही टाटा मैजिक पलटी
बदायूं। स्कूली बच्चे ले जा रही टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे मैजिक में सवार बच्चे नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी पांच साल का दक्ष यादव और सात साल की रिधिका यादव शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह एक टाटा मैजिक बच्चो को लेकर स्कूल जा रही थी। रास्ते गांव वावट से बच्चों को लेना था। वावट गांव जाते समय अचानक टाटा मैजिक के सामने एक नीलगाय आ गई। उससे बचाने के चक्कर में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जाकर पलट गई। उसमें सवार बच्चे नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े राहगीरों बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। हालांकि इसमें कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले बच्चों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed