फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बल्वा करने पर 115 लोगों पर रिपोर्ट, 15 नामजद

बल्वा करने पर 115 लोगों पर रिपोर्ट, 15 नामजद

Sun, 17 Jun 2018 08:03 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
बल्वा करने पर 115 लोगों पर रिपोर्ट, 15 नामजद
बलवा करने पर 115 लोगों
विज्ञापन

पर रिपोर्ट, 15 नामजद
आरोपियों में मची खलवली, कई को लिया हिरासत में
खैरी बस स्टैंड पर मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। नगर के खैरी बस स्टैंड पर शनिवार शाम दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, एससी-एसटी एक्ट के तहत 115 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 15 लोगों को नामजद किया गया है।
कोतवाल संजय कुमार राय ने बताया कि शनिवार शाम नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी रवि आर्य पुत्र नवीन कुमार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि वह अपने भाई राजीव के साथ स्कूटी पर बाजार की ओर से घर जा रहा था। तभी सीताराम मोड़ के पास उन्हें मोहल्ले के मोबीन ने रोक और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। कहा कि ईद के दिन तू शराब पीकर घूम रहा है। अभी तुझे देखता हूं। इसी बीच मोहल्ले के मोबीन, उनके बेटे नदीम, जहीम, फहीम, गुड्डू के अलावा खैरी गांव के अब्दुल वली, अहमद वली, करामत पुत्र मोहम्मद अली, इंतजार पुत्र हसमत, विटू पुत्र इंतजार, इंतजार का भाई, अरशद पुत्र दुलारे, मतीन पुत्र मोहम्मद अहमद, मुबारिक पुत्र आरिफ, फाजिल पुत्र अकील और सौ अज्ञात लोग बस स्टैंड पर पहुंच गए। उन्होंने आते ही दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की और धारदार हथियार से घायल कर दिया। सड़क पर बलवा होते देख दुकानदारों में खलबली मच गई और अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाल संजय राय ने बताया कि घटना की वीडियो क्लिप पुलिस के पास है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है शरारती लोगों ने ईद पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को दोहराया न जा सके। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed