{"_id":"5aa91c584f1c1b01768b52e9","slug":"191521032280-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर में नकब लगाकर जेवरात समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर में नकब लगाकर जेवरात समेत लाखों की चोरी
Updated Wed, 14 Mar 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 14 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02,03
किसान के घर में नकब लगाकर जेवरात समेत लाखों की चोरी
कुलुआठेर गांव में मंगलवार रात की घटना, पुलिस ने किया मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
पिछली चोरियों का वर्कआउट पुलिस कर पाती उससे पहले ही मंगलवार रात को चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। वितरोई रेलवे स्टेशन के पास के गांव कुलुआठेर में किसान के घर में नकब लगाकर घुसे चोरों ने जेवरात समेत लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। दो लाख रुपया नकद भी गया है। बुधवार तड़के इसकी भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद कछला चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी।
चोरी की घटना मंगलवार आधी रात के बाद की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलुआठेर निवासी नत्थूसिंह के घर में चोर पिछवाड़े की दीवार में नकब लगाकर घुसे थे। बरामदे में गृहस्वामी समेत उसके परिजन भी सो रहे थे लेकिन उन्हें चोरों की आहट भी सुनाई नहीं दी। तड़के जाग होने पर गृहस्वामी ने कमरे का दरवाजा बंद पाया तो वह उसे खोलने में जुट गया। दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर संदूक, अटैची और अलमारी खुली पड़ी थी। पिछवाड़े दीवार में नकब नजर आई। इसकी भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने खोजबीन की तो एक बक्सा घर से थोड़ा आगे एक खेत में खाली पड़ा मिला।
गृहस्वामी ने बताया कि बक्से, संदूक और अलमारी से चोर दो लाख रुपया नकद, जेवरात में सोने की चार चूड़ियां, गले का हार, अंगूठी, टीका और चांदी का कमरबंद निकाल ले गए। चोरी गए ज्यादातर जेवरात उसकी पुत्रवधू और बेटी के हैं। सूचना के बाद कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गृहस्वामी समेत आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। दोपहर में कोतवाली पहुंचे गृहस्वामी समेत उसके परिजनों ने कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। गृहस्वामी नत्थू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
-----------
बेटी की शादी को जुटाए थे रुपये और जेवर
उझानी। कोतवाली पहुंचे गृहस्वामी नत्थूसिंह ने बताया कि उसकी बेटी अनीता की शादी 29 मार्च को है। अनीता की शादी के लिए उसने सरसों आदि बेचकर रुपये इकट्ठे किए थे। उसके लिए गहने भी बनवाए थे, उन्हें भी चोर ले गए। बेटी की शादी की बात बयां करते समय नत्थू की आंखें भर आईं। बताया-शादी तो तय समय पर ही करनी है लेकिन रिश्तेदारों समेत कुनबे के लोगों से सहयोग लेना पड़ेगा।