{"_id":"596ccf464f1c1b7a498b45b5","slug":"191500303174-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर नहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर नहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं दिख रहे। ट्रेनों की सघन चेकिंग और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए जीआरपी एसपी ने सख्त निर्देश दिए लेकिन प्लेटफार्म के एंट्री गेट पर ही सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे जीआरपी एसपी केशव कुमार चौधरी ने अनंतनाग के आतंकी हमले को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर कावड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश जीआरपी, आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षक को दिए थे। सख्त हिदायत दी गई थी कि सावन माह तक ट्रेनों की सघन चेकिंग और संदिग्धों पर नजर रखी जाए लेकिन यहां ऐसा नहीं है। परिसर में कूड़े के बंद कट्टे लावारिस हालत में पड़े रहे। स्टेशन गेट पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखा। जीआरपी पुलिस का कहना है कि सिविल पुलिस को ही गेट पर तैनाती करनी होती है।
--
प्लेटफार्म पर नहीं दिखा कोई सुरक्षा कर्मी
सावन माह चल रहा है ट्रेनों का आवागमन भी काफी है, फिर भी दोपहर को सुरक्षा के लिहाज से कोई सुरक्षाकर्मी प्लेटफार्म पर नहीं दिखाई दिया। जीआरपी थाने से जानकारी दी गई कि प्लेटफार्म पर दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन वे भी नहीं दिखे। वहीं आरपीएफ के जवान भी प्लेटफार्म पर दूर-दूर तक गश्त करते नजर नहीं आ रहे थे।
---
परिसर पर पड़े बंद बोरे, देखने वाला कोई नहीं
गेट पर संदिग्धों की तलाशी लेने के लिए कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं दिखाई दिया। धड़ल्ले से लोग प्लेटफार्म की तरफ जा रहे थे। इस बीच स्टेशन परिसर में कूड़े के बोरे पड़े रहे। इन्हें कोई देखने वाला नहीं था।
विज्ञापन
--
कोट...
ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान पूरे दिन चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। स्टेशन के मेन गेट पर आरपीएफ की ड्यूटी नहीं है। स्टेशन परिसर में आने वाले यात्रियों की देखरेख के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगे हैं। पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
-हरेंद्र सिंह, आरपीएफ, प्रभारी निरीक्षक