{"_id":"5ba0fb4c867a557ea37f5a18","slug":"19-gas-cylinders-kept-for-refilling-caught-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और सप्लाई इंसपेक्टर ने पकड़े 19 गैस सिलिंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और सप्लाई इंसपेक्टर ने पकड़े 19 गैस सिलिंडर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और सप्लाई इंसपेक्टर ने मंगलवार अपराह्न संजरपुर नई बस्ती के पास छापा माकर एक दुकान से गैस रिफलिंग के लिए इकट्ठे किए गए 19 सिलिंडर पकड़ लिए। इस दौरान दुकान मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी की।
पकड़े गए सिलिंडर एक दुकान पर रखे थे। सप्लाई इंसपेक्टर राजेश प्रताप सिंह दरोगा संजय कुमार शर्मा और राकेश कुमार वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे तो दुकानदार उन्हें देखते ही भाग गया। दुकान पर रसोई गैस के चूल्हे और छोटे गैस सिलिंडर बेचे जाते हैं। पुलिस की मानें तो रसोई गैस के बड़े सिलिंडर के लिए दुकानदारों ने रिफलिंग में इस्तेमाल करने के लिए इकट्ठा किया था। वह पहले से भी गैस रिफलिंग का काम करता है। दुकानदार की पत्नी ने बताया कि जो सिलिंडर उसे पति की दुकान पर मिले। उसके साथ ही पुलिस कर्मी उसकी रसोई का भी सिलिंडर उठा ले गए। दरोगा और सप्लाई इंसपेक्टर ने सिलिंडर बरामदगी से एसडीएम सदर को भी अवगत करा दिया है। बताया कि इस बात की जांच भी की जा रही है कि दुकानदार के पास सिलेंडर कहां से आए। इधर, इसे लेकर धंधेबाजों पर भी हडकंप मचा हुआ है।