{"_id":"5cacd561bdec22144f41865d","slug":"181554830689-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम एक महिला ने अपने पति को विवाहित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पति तो किसी तरह भाग गया लेकिन उसकी प्रेमिका, पत्नी के हत्थे चढ़ गई। इस पर महिला ने अपने परिवार वालों के साथ उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने किसी तरह उसे छुड़ाया।
बरेली शहर निवासी युवक का एक महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मंगलवार सुबह युवक किसी बहाने से अपने घर से निकल आया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी को सूचना मिली कि युवक अपनी विवाहित प्रेमिका को लेकर बदायूं गया है। दोनों कोर्ट में शादी करने वाले हैं। इस पर उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ बदायूं आ गई। शाम करीब सात बजे सभी लोग रेलवे स्टेशन के सामने युवक और उसकी प्रेमिका का लौटने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही युवक उस महिला को लेकर रेलवे स्टेशन के सामने टेंपो से उतरा कि तभी उसकी पत्नी और उसके परिवार वालों ने दोनों को दबोच लिया। युवक अपना हाथ छुड़ाकर भाग गया। पत्नी ने महिला को वहीं चप्पल निकालकर पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटते हुए स्टेशन के अंदर ले गई। प्लेटफॉर्म पर भी पिटाई कर दी। प्रेमिका खुद को छुड़ाने के लिए गुहार लगाती रही। इस पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और किसी तरह प्रेमिका को छुड़ाया। फिर कुछ देर बाद आई ट्रेन में बैठाकर दोनों पक्षों को बरेली भेज दिया।