फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सांसद का टिकट कटने के फर्जी लेटर के मामले में रिपोर्ट दर्ज

सांसद का टिकट कटने के फर्जी लेटर के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Mar 2019 12:16 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांसद का टिकट कटने के फर्जी लेटर के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। गाजियाबाद के सपा प्रत्याशी के टिकट कटने संबंधी लेटर को एडिट कर सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट कटने का लेटर बनाने के मामले में जिलाध्यक्ष की ओर से थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

यह फर्जी लेटर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो वायरल होते-होते कुछ सपा कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया। इसमें सांसद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर सपा के नवल किशोर शाक्य को टिकट देना लिखा था। सांसद के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल का कहना था कि पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को एक लेटर जारी किया था, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गाजियाबाद के पूर्व घोषित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार के स्थान पर पूर्व विधायक सुरेश बंसल को टिकट देने की बात लिखी थी। इस लेटर को एडिट कर किसी ने गाजियाबाद प्रत्याशी की जगह सांसद धर्मेंद्र यादव का नाम लिख दिया। उन्होंने उसी रात सिविल लाइंस पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने को प्रार्थनापत्र दिया था। रविवार को थाने में जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed