फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रहस्य बनी अज्ञात युवती की हत्या

रहस्य बनी अज्ञात युवती की हत्या

Wed, 12 Dec 2018 05:59 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
रहस्य बनी अज्ञात युवती की हत्या
 बिनावर थाना क्षेत्र में भट्ठे की बिल्डिंग में दो दिन पहले एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जो आज भी पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। उसके बाद से न तो युवती की पहचान हुई है और न ही हत्यारे का पता चला है। यह बात तो साफ है कि हत्यारा पहले कभी आया होगा, जिससे वह जानता था कि भट्ठे की बिल्डिंग सूनसान रहती है।
विज्ञापन

यह वारदात सोमवार की है। उस दिन अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कुछ चरवाहे बंद पड़े अब्बास अली के भट्ठे पर मवेशी चरा रहे थे। तभी उन्होंने बिल्डिंग में करीब 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा था। उसके माथे पर सामने से गोली मारी गई थी। जो सिर को चीरती हुई ऊपर निकल गई थी। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय युवती के सिर से खून बह रहा था। माना जा रहा था कि उसकी हत्या या तो दोपहर के समय हुई या फिर सुबह के समय उसे गोली मारी गई। हत्या का रहस्य जानने के लिए पुलिस ने दूसरे दिन भी मौके पर जाकर सुराग खोजे, परंतु पुलिस को कोई भी सुबूत ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके या फिर हत्यारे का पता चल सके।
विज्ञापन

अभी युवती की हत्या पूरी तरह से रहस्य बनी हुई है। अब तक न तो यह पता है कि युवती की हत्या किसने की और युवती कौन है। पुलिस के लिए अहम सवाल उसकी शिनाख्त बन गया है। जिससे पुलिस सोशल मीडिया से लेकर अन्य तरीके अपना रही है। आज नहीं तो कल युवती की शिनाख्त हो जाएगी। इधर, पुलिस का मानना है कि अगर युवती बदायूं की होती तो उसकी शिनाख्त हो गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed