{"_id":"5b2169574f1c1bf76e8b7f30","slug":"181528916311-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बियापुर में लेखपाल पर हमला, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अम्बियापुर में लेखपाल पर हमला, मारपीट
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 35, 36
अम्बियापुर में लेखपाल
पर हमला, मारपीट की
राशन वितरण में लगी थी ड्यूटी, ग्रामीणों ने की मारपीट
एसडीएम, तहसीलदार के साथ पुलिस मौके पर पहुंची
पिता और तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नाधा (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बियापुर में बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने राशन वितरण करा रहे लेखपाल पर हमला बोल दिया। उसके साथ जबरदस्त मारपीट कर दी, जिससे वह जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। उसने गांव के एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। परंतु तब तक आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर पिता और उसके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह मामला बुधवार दोपहर के समय का है। उस समय जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बियापुर में कोटेदार बबलू उर्फ ललतेश राशन वितरण कर रहे थे। राशन वितरण में सदर कोतवाली क्षेत्र के कादरी मोहल्ला निवासी लेखपाल कुतुबुद्दीन की ड्यूटी लगी थी। लेखपाल के मुताबिक गांव के कुछ लोग राशन लेने के लिए कोटेदार के यहां पहुंचे थे। उन्होंने कोटेदार से राशन मांगा। इस पर कोटेदार ने कहा था कि उनके नाम पात्रता सूची में नहीं है। इससे उन्हें राशन नहीं मिल सकता। ग्रामीणों ने लेखपाल से राशन दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने भी मना कर दिया, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने टेेबिल पर रखी सूची को फाड़ दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लेखपाल पर ही हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीटकर दी। लेखपाल खुद को बचाने के लिए भाग खड़ा हुुआ। ग्रामीण भी उसके पीछे लग गए और उन्होंने गली में गिराकर जमकर पीटा। किसी तरह लेखपाल उनके चंगुल से छूटकर एक ग्रामीण के घर में घुस गया। वहीं से उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर यूपी 100 व चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई परंतु तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर एसडीएम सहसवान नीतीश कुमार और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी लेकर मामले की हकीकत जानी। इसके बाद उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष ललित कुमार को तत्काल आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। देर शाम को पुलिस ने लेखपाल कुतुबुद्दीन की तहरीर पर राजेंद्र पुत्र रामचंद्र और उसके बेटे सत्यपाल, मंतोष, ओमवीर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल सभी आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनको तलाश कर रही है। गांव में सिपाही तैनात कर दिए गए हैं।