फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दूसरे दिन घर लौटा सोरों से गायब प्रापर्टी डीलर

दूसरे दिन घर लौटा सोरों से गायब प्रापर्टी डीलर

Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन घर लौटा सोरों से गायब प्रापर्टी डीलर
दूसरे दिन घर लौटा सोरों
विज्ञापन

से गायब प्रापर्टी डीलर
घरेलू कलह के बाद गुस्से में उठाया कदम, घरवालों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
गुरुवार रात को पारिवारिक कलह के बाद घर से रहस्यमय ढंग से गायब कासगंज जिले में सोरों निवासी प्रापर्टी डीलर मनोज पांडेय शनिवार सुबह अचानक ही अपने घर पहुंच गया। उसके पहुंचते ही घरवालों ने राहत की सांस ली। दो रात और एक दिन वह कहां रहा और कार को उसने कछला पुल के पास क्यों छोड़ दिया, यह अभी जांच का विषय है लेकिन घरवालों ने पुलिस को भी ज्यादा बताने से इंकार कर दिया है।
कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर निवासी प्रापर्टी डीलर मनोज पांडेय की कार शुक्रवार सुबह कछला पुल के पास खड़ी मिली थी। मनोज गुरुवार रात करीब नौ बजे से गायब था। वह घर से अपनी कार को लेकर निकला था। शनिवार सुबह घर लौटे मनोज को देख परिवार के लोग खुश हो गए। मनोज के अलीगढ़ निवासी बहनोई ललित पाठक ने बताया कि गुम होने की वजह कोई खास नहीं थी। पारिवारिक कलह के बाद ही वह गुस्से में आ गया था। ललित ने एक दिन पहले ही सोरों कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अनहोनी से आशंकित घरवालों ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में खोजबीन भी कराई थी।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के घर लौटते ही उसके बहनोई और बेटे ने कछला पुलिस चौकी इंचार्ज को भी अवगत करा दिया है। मनोज की कार इस समय कछला चौकी पर खड़ी हुई है। घरवाले कार लेने के लिए रविवार सुबह में कछला आएंगे। काफी हद तक संभव है कि मनोज भी उनके साथ आए। मनोज ने गुस्से में खुद को गायब कर देने का ड्रामा क्यों रचा, यह तो पुलिस की जांच में ही पता लगेगा लेकिन इसके पीछे प्रापर्टी के लेनदेन का विवाद भी हो सकता है। वह तो गनीमत रही जो दूसरे दिन ही पूरे घटनाक्रम पर से पर्दा उठ गया, नहीं तो उसके नजदीकियों पर भी पुलिस का शिकंजा कस सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed