फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बुआ-भतीजी रेप प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

बुआ-भतीजी रेप प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

Sun, 01 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बुआ-भतीजी रेप प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
बदायूं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र में हुए बुआ-भतीजी दुष्कर्म प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। परिवार वालों ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था। एसएसपी ने मूसाझाग एसओ से जांच हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

दो मार्च की शाम मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुआ-भतीजी शौच के लिए गई थीं। उसी समय गांव के चार युवकों ने उन्हें दबोच लिया और गन्ने के खेत में लेकर जाकर दोनों के साथ दुष्कर्म किया। थाना पुलिस घटना को मारपीट मान रही थी। पुलिस ने एक दिन पहले ही पीड़िताओं के परिवार के लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। थाना पुलिस ने जब उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की, पीड़िताओं ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। कई दिनों तक पुलिस मामले को लटकाए रही। करीब पंद्रह दिन बाद पुलिस ने चार युवकों समेत करीब 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में बुआ-भतीजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाने से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में पीड़िताओं ने किसी दूसरी थाना पुलिस से विवेचना कराने की मांग की। एसएसपी अशोक कुमार ने इस घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूसाझाग एसओ राकेश चौहान ने बताया कि इस घटना की जांच उनसे हटा ली गई है। अब क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed