{"_id":"59bf4cad4f1c1bac688b51b2","slug":"181505709229-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 कछुओं के साथ तीन तस्कर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
108 कछुओं के साथ तीन तस्कर पकड़े
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिसौली।
कोतवाली पुलिस ने शनिवार देरशाम को 108 कछुओं के साथ तीन कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन कछुओं की कीमत 30 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी की धाराओं में चालान कर तस्करों ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
सीओ निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि शनिवार की शाम बिसौली कोतवाल राजेश कश्यप दबतोरी रोड पर गश्त में थे। इसी समय तीन लोग सेठी निवासी मोहल्ला सीकरी गेट चंदौसी, संजीव मोहल्ला सीकरी गेट चंदौसी और ओमी मोहल्ला चारबाग बिसौली को तीन अलग-अलग बोरों में कुछ ले जाते हुए देखा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने तीनों को रोकने का प्रयास किया, तो तीनों लोग बोरे फेंककर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया। देखा तो बोरों में 108 कछुआ थे, जो तस्करी को ले जाए जा रहे थे। इनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 30 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि कछुओं को तस्करी करके कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कश्यप, दरोगा राहुल सिसौदिया, सिपाही बलविंदर सिंह, गौरव सिरोही, व नितिन कुमार शामिल रहे। बता दें कि दो दिन पहले अलापुर थाना क्षेत्र में भी कछुओं के साथ तस्करों को पकड़ा गया था। दो दिन में बिसौली में भी तीन तस्करों को पकड़ लिया गया।