फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, झोपड़ी फूंकी, एक बकरी मरी

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, झोपड़ी फूंकी, एक बकरी मरी

Mon, 31 Dec 2018 12:02 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, झोपड़ी फूंकी, एक बकरी मरी
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर,
विज्ञापन

झोपड़ी फूंकी, बकरी मरी
उसावां (बदायूं)। जमीनी विवाद को लेकर उसावां में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। एक झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए और एक बकरी की जलकर मौत हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर पंचायत स्वागत द्वार के पास फर्रुखाबाद-बदायूं रोड पर नेकसू की झोपड़ी पड़ी है। वह झोपड़ी में परिवार समेत रहता है। नेकसू के मुताबिक उसने अलापुर निवासी गेंदनलाल से करीब 22 साल पहले यह जमीन खरीदी थी, जिसका बैनामा नहीं कराया था। उस समय केवल स्टांप पेपर पर लिखवा लिया था। कुछ माह पहले गेंदनलाल के बेटे सुनील ने उसी जमीन का बैनामा दूसरे को कर दिया। शनिवार रात करीब आठ बजे नेकसू और सुनील के बीच बैनामा कराने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चल गए। इसमें दोनों तरफ के लोग घायल हो गए। नेकसू की पत्नी उर्मिला का आरोप है कि अलापुर निवासी सुनील, रामबेटी, उसावां निवासी राजवीर और हरपाल ने उसकी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसमें घरेलू सामान जल गया और एक बकरी जिंदा जलकर मर गई। उर्मिला ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सुनील ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

वर्जन--
दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जमीन का मामला है। मालिकाना हक किसका है। इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश सिंह, एसओ उसावां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed