{"_id":"5c28ffe2bdec223c71481f06","slug":"171546190818-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पहुंचे एडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट, की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल पहुंचे एडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट, की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल पहुंचे एडीएम-
सिटी मजिस्ट्रेट, की पूछताछ
बदायूं। पांच पाकड़ चौधरी सराय कबूलपुरा के धर्मस्थल का विवाद रविवार को भी नहीं सुलझा। एडीएम प्रशासन और सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। साथ ही उनसे अपने-अपने कागजात दिखाने को कहा। इसके लिए दोनों समुदाय के पांच-पांच लोगों को कार्यालय बुलाया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय कबूलपुरा पांच पाकड़ धर्मस्थल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले एक समुदाय के लोगों ने बाउंड्री वाल बनवाने के लिए नींव की खुदाई शुरू कराई थी। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने एतराज किया था। उस समय पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत करा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोग शनिवार को डीएम से मिले थे और उन्होंने विवाद निस्तारण कराने की मांग की थी। जिस पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया था कि रविवार को यह विवाद खत्म हो जाएगा। दिए गए समय के मुताबिक एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली ओमकार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर बातचीत की और अपने-अपने कागजात दिखाने को कहा। अभी किसी ने कोई कागजात नहीं दिखाए हैं। इस पर एडीएम प्रशासन ने कहा है कि दोनों समुदाय के पांच-पांच लोग कार्यालय आएं और अपने कागज दिखाएं। तभी इस विवाद का समाधान किया जाएगा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल विवादित स्थल पर पुलिस तैनात है।