फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कासगंज में रेलवे ट्रैक पर मिली उझानी के युवक की लाश, हत्या की आशंका

कासगंज में रेलवे ट्रैक पर मिली उझानी के युवक की लाश, हत्या की आशंका

Tue, 11 Dec 2018 06:23 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में रेलवे ट्रैक पर मिली उझानी के युवक की लाश, हत्या की आशंका
कासगंज में रेलवे ट्रैक पर मिली उझानी के युवक की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। सोमवार शाम उझानी के मोहल्ला साहूकारा से लापता हुए एक युवक की लाश मंगलवार सुबह बरेली सिटी-कासगंज रेलवे ट्रैक पर मिली। परिवार वालों का आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतक सौरभ उर्फ टीटू शर्मा (35) मोहल्ला साहूकारा निवासी कालीचरन शर्मा का सबसे बड़ा बेटा था। मंगलवार सुबह पुलिस के जरिए घरवालों को टीटू का शव कासगंज में नदरई गेट के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली तो कालीचरन अपने करीबी विवेक मैंमिया के साथ वहां पहुंच गए। कासगंज सदर कोतवाली पुलिस उनके पहुंचने से पहले ही शव को कब्जे में ले चुकी थी। कासगंज पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर अवगत कराया। पिता कालीचरन की मानें तो टीटू सोमवार शाम तक मोहल्ले में ही था। उसके साथ दोस्त भी थे लेकिन रात में जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू कर दी गई लेकिन कहीं पर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

कासगंज पुलिस को भी पिता की ओर से यही जानकारी दी गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि टीटू की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया हौ जिससे उसका शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा कट गया था। टीटू के सिर में भी चोट का निशान पाया गया है। कासगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसके घरवालों को सौंप दिया है। मृतक के मासूम दो बेटे हैं। बेटों में सबसे बड़ा करीब छह साल का है। इधर, कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि कासगंज पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी थी लेकिन अभी कोई जानकारी होने से नहीं बताया गया है। इधर, घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। उसके घर पर भी मोहल्ले के लोगों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इंसेट
मोबाइल से खुलेगा राज
उझानी। साहूकारा मोहल्ले के टीटूूू शर्मा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर भी नहीं जो वह कुछ गलत सोचता। उसका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ ही गुजरता था। सोमवार शाम को भी वह दोस्तों के साथ ही रहा। शव के पास ही टीटू का मोबाइल मिल जाने से सच्चाई उजागर करने में पुलिस को शायद ही कोई दिक्कत हो। सर्विलांस की मदद से पुलिस जांच में साफ हो जाएगा कि उसे घर से बुलाकर ले जाने के बाद किसी ने मार डाला या फिर वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed