फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी शादी कराने वाला गिरोह

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी शादी कराने वाला गिरोह

Sat, 29 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी शादी कराने वाला गिरोह
फोटो-36
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी
शादी कराने वाला गिरोह
एक महिला और तीन पुरुष शामिल, 75 हजार रुपये लेकर कराई थी फर्जी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
उघैती (बदायूं)। थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो लोगों को शादी के झूठे जाल में फंसाकर रुपये ऐंठता था और मौका मिलते दुल्हन वहां से रफूचक्कर हो जाती थी। इस गिरोह में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं। एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

इन ठगों का शिकार उघैती क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी दिव्यांग संजू पुत्र भजन सिंह हुआ। इस गिरोह में शामिल गोपालपुर के ही नानक चंद्र मौर्य ने संजू को शादी कराने का झांसा दिया था और उससे 75 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। फिर नानक चंद्र ने एक लड़की से उसकी शादी करा दी। कुछ दिन बाद उक्त लड़की घर से भाग गई। इस पर दिव्यांग संजू ने नानक चंद्र से अपने रुपये मांगे। रुपये नहीं लौटाने पर काफी विवाद भी हुआ था। इस संबंध में पुलिस ने संजू की तहरीर पर नानक चंद्र, राकेश पुत्र रामसेवक ग्राम राम्पुरा थाना इस्लामनगर, रियाज मोहम्मद और राजू पुत्र बली मोहम्मद निवासी रायपुर जगमन बिसौली, किरण देवी, अनुज कुमार पुत्र झब्बू निवासी भटानी थाना वजीरगंज के खिलाफ धारा 420, 406, 504, 506, 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नानक चंद्र, राकेश, रियाज मोहम्मद और किरण देवी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed