फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चीनी व्यापारी से दिनदहाड़े एक लाख लूटे

चीनी व्यापारी से दिनदहाड़े एक लाख लूटे

Tue, 04 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
चीनी व्यापारी से दिनदहाड़े एक लाख लूटे
फोटो-34, 35
विज्ञापन


चीनी व्यापारी से दिनदहाड़े लूट
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, क्षेत्र में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर चीनी व्यापारी से एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उनकी स्कूटी भी लूटी थी लेकिन कुछ दूर आगे छोड़ दी। उसकी डिकी में रखे रुपये निकाल ले गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे की है। उस वक्त चंदौसी के देवी मोहल्ला निवासी चीनी व्यापारी 44 वर्षीय मोहन पुत्र रामप्रकाश रोजाना की तरह क्षेत्र में उधारी वसूलने आ रहे थे। इससे पहले उन्होंने दानपुर से उधारी वसूली थी। उसके बाद वह नूरपुर पिनौनी की ओर आ रहे थे। रास्ते में खंजनपुर-रुकुंडी नगर के बीच अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया। उसके बाद मारपीट शुरू कर दी और उनकी स्कूटी लूटकर भाग गए। उनकी स्कूटी में ही वसूले गए एक लाख रुपये रखे थे। इस लूट से बदहवास व्यापारी ने शोर मचाया। जिस पर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर आ गए। उन्होंने व्यापारी की बात सुनी और तुरंत यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ दूर आगे बदमाश उनकी स्कूटी छोड़ कर फरार हो गए। परंतु स्कूटी की डिकी में रखे एक लाख रुपये उड़ा ले गए। इस संबंध में इस्लामनगर एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed