फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ननिहाल में बच्चे की मौत, मां पर हत्या का आरोप

ननिहाल में बच्चे की मौत, मां पर हत्या का आरोप

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल में बच्चे की मौत, मां पर हत्या का आरोप
फोटो-14
विज्ञापन


ननिहाल में बच्चे की मौत,
मां पर हत्या का आरोप
मां बोली किसी कीड़े ने काट लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। 23 जून को मां के साथ ननिहाल आए दो माह के बच्चे की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने बच्चे की गला दबाकर हत्या का आरोप अपनी पत्नी पर लगाया है। जबकि मां बच्चे की मौत किसी कीड़े के काटने से होना बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी प्रेम सिंह का करीब डेढ़ साल पहले राजवती के साथ विवाह हुआ था। पांच जून को राजवती ने बेटे को जन्म दिया था। परिजनों ने उसका नाम धीरेंद्र रखा। 23 जून को राजवती बेटे को लेकर बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम हसननगर स्थित मायके आ गई। तभी से वह मायके में ही थी। मंगलवार रात राजवती बेटे के साथ सो रही थी। मध्यरात्रि के समय अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में दो माह के मासूम मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रेम सिंह परिवार के साथ ससुराल पहुंच गया। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी विवाद करके मायके गई थी। रात उसने गला दबाकर मासूम को मार दिया। इसकी सूचना घर वालों को भी नहीं दी। वहीं राजवती का कहना है कि उसके बच्चे को किसी कीड़े ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर बुधवार सुबह गांव पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परंतु रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण पता नहीं चल सका। डॉक्टर ने इसकी पुष्टि के लिए विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में थाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed