फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दबंगई: अखवार के रुपये मांगने पर वितरक को पीटा, नगदी लूटी

दबंगई: अखवार के रुपये मांगने पर वितरक को पीटा, नगदी लूटी

Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दबंगई: अखवार के रुपये मांगने पर वितरक को पीटा, नगदी लूटी
अखबार के रुपये मांगने पर वितरक को पीटा, नकदी लूटी
विज्ञापन

नाधा (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज बेहटनी निवासी एक दबंग ने अखबार विक्रेता के साथ जमकर मारपीट की और रुपये लूट लिए। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय केवल मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली।

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नाधा निवासी हरीशचंद्र गुप्ता सोमवार सुबह अख़बार बांटने गए थे। उन्होंने नवाबगंज बेहटनी गांव निवासी अरविंद पुत्र महेश से अख़बार के बिल का भुगतान करने को कहा। इस पर बौखलाए अरविंद ने गाली गलौज शुरू कर दी। हरीश ने इसका विरोध किया तो अरविंद ने मारपीट की। जेब में रखे रुपये लूट लिए। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो अखबार की प्रतियां फाड़ दी। पीड़ित अखबार विक्रेता ने सहसवान थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस मामले को दबाने में लग गई। काफी कहने के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed