{"_id":"5ab907964f1c1b324e8b45dd","slug":"171522075542-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेंड टीचर समेत श्रवण पर दो-दो हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्पेंड टीचर समेत श्रवण पर दो-दो हजार का इनाम घोषित
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्पेंड टीचर और श्रवण पर दो-दो हजार का इनाम घोषित
प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
उझानी निवासी प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपी पीसी शर्मा की पत्नी अध्यापक कमलेश शर्मा और श्रवण गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं होने पर दोनों के खिलाफ दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कमलेश को पिछले दिनों ही बीएसए ने सस्पेंड कर दिया था।
प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा की हत्या वर्ष-2016 में कर दी गई थी। हत्याकांड में पीसी शर्मा समेत आठ लोगों के नाम सामने आए थे। बाद में आरोपियों पर गैंगस्टर भी चार्ज किया गया। विवेचना के दौरान हत्याकांड में उझानी निवासी श्रवण गुप्ता और बदायूं में सिविल लाइंस क्षेत्र के कमलेश शर्मा पत्नी पीसी शर्मा को भी आरोपी बनाया गया। कमलेश और श्रवण आरोपी बनने के बाद से फरार हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कुर्की की कार्रवाई भी की लेकिन हत्थे नहीं आए।
कमलेश शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापिका हैं। मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचते ही पिछले दिनों बीएसए ने कमलेश को सस्पेंड कर दिया था। एसएसपी अशोक कुमार ने कमलेश शर्मा और श्रवण गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों को पकड़वाने में मदद करने वालों को भी इनाम मिलेगा। श्रवण गुप्ता मृतका साधना शर्मा की छोटी बहन का पति भी है। दोनों पर इनाम घोषित किए जाने की सूचना एसटीएफ को भी भेजी गई है।