{"_id":"5a60ccb04f1c1b6c268b50e0","slug":"171516293296-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर हजरतपुर के गांव में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर हजरतपुर के गांव में खूनी संघर्ष
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया शाहपुर में मामूली बात पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों में घुसकर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तो दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
गढ़िया निवासी इसरार अपनी आवासीय भूमि में मिट्टी डलवा रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अकबर उनके यहां आए और कहा कि मिट्टी से उनकी दीवार में धमक लग रही है। काम तत्काल रोक दो। इसरार ने विरोध किया तो अकबर के साथ ही उसके पक्ष के यासीन, निसार, असगर, इजहार आदि लाठियां और धारदार हथियार लेकर आ गए। उन्होंने इसरार पर हमला कर दिया। बचाव में इसरार के परिवार के लोग आए तो उन्हें भी धारदार हथियारों से लहूलुहान कर दिया। इस हमले में इसरार के साथ ही उनके परिवार के नफीसा, सनोवर, फसाउद्दीन, हवलदार और अनवार को चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले थाने पहुंचे इन लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष के भी यासीन और अकबर को चोटें आई हैं। उन्होंने भी थाने में तहरीर दी है।