{"_id":"59a57a644f1c1bf3268b45ef","slug":"171504016996-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से युवक घायल, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से युवक घायल, रिपोर्ट
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजगंज बेहटा। सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के एक युवक को पड़ोसी गांव से लौटते वक्त रास्ते में गोली मार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सैंडोला निवासी 24 वर्षीय पर्वत सिंह सोमवार शाम पड़ोस के गांव मुंडिया धुरेकी गया था। लौटते वक्त रास्ते में एक बाग के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। घायल पर्वत सिंह ने गांव के ही मुनेंद्र पुत्र कृष्णअवतार, कृष्णअवतार पुत्र ओमप्रकाश और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है की युवक पर्वत सिंह को घर लौटते वक्त उसके भाई से आपस में कहासुनी होने पर गोली लगी है। वहीं पुरानी रंजिश के चलते घटना में रंजिशन नाम लिया जा रहा है। अगर जांच की जाए तो सारा सच सामने आ जाएगा।