{"_id":"5cc45ebabdec2207237e11ac","slug":"161556373178-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत पर एसएसपी ने कोतवाल से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत पर एसएसपी ने कोतवाल से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पांच दिन पहले दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़िता के घरवाले शनिवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मिले। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। बताया कि आरोपी दोनों युवक गांव के ही है जिन्होंने घर में अकेली उसकी बेटी से दुष्कर्म के दौरान मारपीट भी की। एसएसपी ने पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर से रिपोर्ट मांगी है।
कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव के व्यक्ति ने दोपहर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ एसएसपी को घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि 22 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ गेहूं की कटाई करने के लिए खेत पर चला गया था। लौटा तो उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में सिसकती मिली। पूछने पर उसने गांव के दो युवकों पर शौचालय में दबोचकर मारपीट और दुष्कर्म करने की बात कही तो वह उसी दिन दोपहर में कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उन्हें कोतवाली से टरका दिया। आरोपी दोनों युवक आपस में सगे मौसेरे भाई हैं। मां-बाप ने किशोरी के शरीर पर लगे चोटों के निशान भी दिखाए। बताया कि घटना के बाद से किशोरी दहशत में है। एसएसपी ने किशोरी के मां-बाप की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक से जांच कर छह दिन में रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।

किशोरी को उसके मां-बाप जिस दिन कोतवाली लाए, उसी दिन मौके पर गए थे। जांच में जो बातें सामने आई हैं वह किशोरी की भूमिका पर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोपियों में एक युवक से उसका प्रेमप्रसंग रहा है। प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर घरवालों ने किशोरी की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।