फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर बदमाशों का धावा, फायरिंग

अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर बदमाशों का धावा, फायरिंग

Mon, 14 Jan 2019 08:57 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर बदमाशों का धावा, फायरिंग
अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर बदमाशों का धावा, फायरिंग
विज्ञापन

मुजरिया (बदायूं)। रविवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने अलीगंज उप स्वास्थ्य केंद्र पर धावा बोलकर लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों को देखकर एएनएम के पति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे गांव वाले जाग गए, उसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। ग्रामीणों ने बदमाशों को जंगल की ओर दौड़ा दिया। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है। अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। अलीगंज गांव में बाहरी दिशा में उपस्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। रविवार रात एएनएम रेनू पाल ड्यूटी पर थीं। उनके पति मनोज पाल भी मौजूद थे। रात करीब एक बजे दो बदमाश स्वास्थ्य केंद्र की दीवार पर चढ़ आए। बदमाश स्वास्थ्य केंद्र में कूद पाते, उससे पहले मनोज जाग गए। वह लघुशंका जाने को बाहर निकले, तभी उनकी बदमाशों पर नजर गई। इससे वह डर गए और चुपचाप अंदर खिसक गए। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और बदमाशों की ओर फायर कर दिया। इससे दीवार पर चढ़े बदमाश पीछे कूद गए। वहीं गांव वाले जाग गए। दंपति ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। दूसरी ओर से गांव वाले भी अपने लाइसेंसी असलहे लेकर आ गए। उसके बाद ग्रामीणों और बदमाशों में फायरिंग हो गई। ग्रामीण खुद को बचाते हुए बदमाशों का मुकाबला करते रहे। उसके बाद बदमाश जंगल की ओर भाग खड़े हुए। कुछ दूर तक ग्रामीणों ने भी उनका पीछा किया। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग करती रही। परंतु कुछ पता नहीं चला। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

-------------------------
रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाशों ने स्वास्थ्य केंद्र में घुसने प्रयास किया था। इस पर हम खुद मौके पर पहुंचे थे। हालांकि वहां चोरी कुछ नहीं हुआ है। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप यादव, एसओ मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed