फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ड्राइवर को अवैध वसूली का विरोध करना पड़ा महंगा, दरोगा ने किया शांति भंग में चालान

ड्राइवर को अवैध वसूली का विरोध करना पड़ा महंगा, दरोगा ने किया शांति भंग में चालान

Tue, 20 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर को अवैध वसूली का विरोध करना पड़ा महंगा, दरोगा ने किया शांति भंग में चालान
मुंह से हूटर की आवाज निकाली तो हो गया चालान
विज्ञापन

ड्राइवर का आरोप, अवैध उगाही का विरोध करना पड़ा महंगा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एक टैक्सी चालक का मात्र इसलिए चालान कर दिया गया कि वह मुंह से हूटर की आवाज निकाल रहा था। उधर, ड्राइवर का आरोप है कि वह अवैध उगाही का विरोध कर रहा था, इसलिए उसे सजा दी गई।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम किसरुआ निवासी प्रमोद बदायूं दातागंज मार्ग पर टैक्सी चलाता है। इसी से उसके परिवार का गुजारा चल रहा है। ड्राइवर का आरोप है कि रविवार को वह रोडवेज स्टैंड के पास अपनी टैक्सी में सवारियों को बैठा रहा था। उसी समय रोडवेज चौकी इंचार्ज रुकुम पाल सिंह दो सिपाहियों को लेकर पहुंचे और उससे सीधे दो सौ रुपये प्रतिमाह देने की बात की। ड्राइवर ने इस बात का विरोध किया। आरोप है कि इस पर दरोगा बिगड़ गए और ड्राइवर को पकड़ कर थाने ले गए। दूसरे दिन उसका शांति भंग में चालान कर दिया। इधर, दरोगा रुकुम पाल सिंह के मुताबिक एक सिपाही हूटर बजाता हुआ निकल रहा था। ड्राइवर ने भी मुंह से हूटर की आवाज निकाली, जिससे उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed