{"_id":"5997bfac4f1c1bab778b4dc3","slug":"161503117228-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ पर लटका विकलांग का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम के पेड़ पर लटका विकलांग का शव
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक। घर से टहलने निकले दिव्यांग युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। सुबह राहगीरों की सूचना पर घटना का पता चल सका।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा दम्मन नगर निवासी 30 वर्षीय रामबहादुर दिव्यांग था। परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार शाम रामबहादुर खाना खाने के बाद घर से घूमने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार वालों की अनहोनी की आशंका होने लगी। रात भर परिवार वाले उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो उनकी नजर आम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटके शव पर गई। देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि रामबहादुर शराब पीता था। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है।