फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर राहगीरों को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर राहगीरों को लूटा

Sun, 06 Aug 2017 10:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर राहगीरों को लूटा
सहसवान(बदायूं)। बाइक सवार बदमाशों ने सहसवान से हदत्तपुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार शाम तीन राहगीरों को बंदूकों के बल पर मारपीट करते हुए तीन मोबाइल समेत हजारों रुपये की संपत्ति लूट ली। उनके शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ते हुए एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन बदमाश बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भगता नगला निवासी मंगल कांत पुत्र प्रेमशंकर अपने फुफेरे भाई कुशनेंद्र पुत्र शंकर लाल के साथ सहसवान से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अपेची बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहों के बल पर इनसे मारपीट करते हुए दो मोबाइल और रुपये लूट लिए। इसी जगह पर बदमाशों ने हदत्तपुर से सहसवान आ रहे नरेश पुत्र टीकाराम से मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। नरेश के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने लामबंद होकर बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन बदमाश भागने में सफल हो गए। सरेशाम हुई वारदात से आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। फरार तीनों आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed