फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   केरोसिन डालकर युवक ने पत्नी को जला डाला, मौत

केरोसिन डालकर युवक ने पत्नी को जला डाला, मौत

Fri, 28 Jun 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
केरोसिन डालकर युवक ने पत्नी को जला डाला, मौत
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम विजयगढ़ी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर अपनी पत्नी को आग लगा दी और उसे कमरे में बंद करके भाग गया। परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। बाद में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान विवाहिता का देवर भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्राम विजयगढ़ी निवासी कृपाल और उसकी पत्नी मंजू (30) छत पर सोकर उठे थे। दोनों में उठते ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे कृपाल ने वहीं छत पर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया और उसे घसीटते हुए नीचे ले आया। घर में शोर शराबा सुनकर परिवार वाले जाग गए। जब तक वह मंजू को बचा पाते, उससे पहले कृपाल पत्नी को कमरे में ले गया और वहीं मंजू पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसके बाद कृपाल बाहर से दरवाजा बंद करके फरार हो गया। यह देखकर कृपाल का छोटा भाई अतर सिंह और परिवार के अन्य सदस्य कमरे की ओर भागे। अतर सिंह ने दरवाजा खोलकर जैसे-तैसे आग बुझाई। इस प्रयास में वह खुद भी झुलस गया। इसके बाद परिवार वाले मंजू को जिला अस्पताल ले गए, जहां दोपहर करीब दो बजे मंजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। अतर सिंह ने बताया कि उसका भाई शराबी है। वह अक्सर मंजू के साथ मारपीट करता था। उसने ही अपनी पत्नी को आग लगाकर मार डाला। परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंजू की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके ससुराल वालों ने मायके चमनपुरा गांव में फोन कर दिया है। वह भी देर शाम जिला अस्पताल पहुंच गए थे। अभी किसी ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपाल शराबी व्यक्ति है। उसने ही अपनी पत्नी को आग लगा दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed