फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसों में गई तीन लोगों की जान

सड़क हादसों में गई तीन लोगों की जान

Thu, 20 Jun 2019 09:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में गई तीन लोगों की जान
बदायूं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। जहां उसावां में एक युवक को शौच जाते वक्त अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक उसे रौंदते हुए एक दुकान में जा घुसा, वहीं हजरतपुर और उसहैत इलाके में दो बाइक सवार हादसों का शिकार हो गए। दोनों हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हादसा: नंबर एक
उसावां। कस्बा में वार्ड नंबर आठ निवासी धीरपाल कश्यप (38) पुत्र दयाराम नगर पंचायत गेट पर चाय का खोखा चलाता था। वह गुरुवार तड़के स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर बने शौचालय में शौच के लिए जा रहा था। तभी गुजरात से शाहजहांपुर जा रहे 18 टायरा ट्रक ने धीरपाल को रौंद दिया और सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा। इस हादसे में धीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही राजीव गुप्ता की दुकान और स्वर्गीय रामवीर का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मकान के मलबे में दबकर चारपाई पर सो रही रामवीर की पत्नी मीरा (55) घायल हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक चालक रामवीर पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम शुक्रताल थाना नूरपूर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। धीरपाल की मौत से उसकी मां ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। धीरपाल दिव्यांग और अविवाहित था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन


हादसा: नंबर दो
कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायन नगला निवासी मधुवंत (28) पुत्र बाबूराम बुधवार शाम अपनी ननिहाल से मौसी की शादी करके घर लौट रहा था। साथ में उसका पांच वर्षीय बेटा आर्यन भी था। पुलिस के मुताबिक उस वक्त मधुवंत हेलमेट नहीं लगाए था। वह उसहैत पुल पर पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही पिकअप ने दोनों पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। उसके बाद पिकअप दोनों के ऊपर पलट गई। इस हादसे में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। देर रात मधुवंत की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा: नंबर तीन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिंभू नगला निवासी प्रदीप (28) पुत्र ईश्वरी प्रसाद बुधवार रात अपनी पत्नी को ससुराल कोड़ा जयकरन छोड़ने आया था। ससुराल में पत्नी को छोड़कर प्रदीप देर रात सैंजनी गांव जा रहा था। रास्ते में प्रदीप को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने उसी समय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के चार बच्चे हैं। हादसे के वक्त प्रदीप हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed