फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिनेश को थी लिवर प्रॉब्लम, बिसरा की जांच से खुलेगा राज

दिनेश को थी लिवर प्रॉब्लम, बिसरा की जांच से खुलेगा राज

Sat, 15 Jun 2019 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
दिनेश को थी लिवर प्रॉब्लम, बिसरा की जांच से खुलेगा राज
उझानी (बदायूं)। श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी दिनेशचंद्र शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया मोड़ आ गया है। मौत की वजह हालांकि पूरी तरह साफ नहीं हुई है लेकिन डॉक्टर की मानें तो उसे पिछले काफी समय से लिवर की दिक्कत थी। लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा था फिर भी हकीकत जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मूलत: कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव विरौतिया निवासी दिनेशचंद्र शर्मा की गुरुवार रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह अपने भाइयों के साथ यहां श्रीनारायणगंज मोहल्ले में रहता था। मौत भी भाई के घर में हुई थी। घरवालों ने तो उसकी मौत बीमारी से बताई थी लेकिन अगले दिन ही मायके से पहुंची मृतक की पत्नी राखी ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया था। राखी ने पुलिस को यह भी बताया था कि उसके पति को जहर देकर मारा गया है। वह घरेलू हिंसा के मामले में कोर्ट में केस के बाद से अपने मायके में रह रही थी। मामले की जांच कर रहे दरोगा संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर का मानना है कि दिनेश को लिवर प्रॉब्लम थी, मगर कुछ बिंदुओं पर संदेह जताते हुए दिनेश का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बिसरा की जांच के बाद ही उसकी मौत ही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन


जलने से ही हुई थी विक्की नट की मौत
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडुआनगला स्थित ससुराल में उघैती के गांव रैपुरा निवासी विक्की नट (25) की तीन दिन पहले मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। वह संदिग्ध हालात में जल गया था। मृतक के पिता ओमकार ने उसके ससुर समेत सालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर भी दी थी। एसएसआई रामऔतार सिंह ने बताया कि विक्की कैसे जला, यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन मौत की वजह शरीर का करीब 90 फीसदी हिस्सा जल जाना रहा है। आरोपों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed