फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया

पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया

Sat, 15 Jun 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया
अश्लील वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
एक व्यक्ति द्वारा पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों और परिचितों में वायरल करने का मामला चर्चा में है। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी बेटी को लेकर शुक्रवार को थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की ससुराल जरीफनगर के एक गांव में है। बेटी का पति उसे किसी न किसी बात पर आये दिन पीटता है। कुछ दिन पहले लात घूंसों से पीटने के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर बेटी को जान से मारने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर गांव वालों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद अब उसने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया है और रिश्तेदारों, परिचितों में भी वायरल कर रहा है।
विज्ञापन


महिला ने दामाद के विरुद्ध रिपोर्ट लिखकर उसकी गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। उधर, कार्यवाहक एसओ ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी। लेकिन यदि पति इस तरह का वीडियो वायरल कर रहा है तो उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed