{"_id":"5cfd528bbdec2207675a0b38","slug":"156010560316-badaun-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान के गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान के गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। रामवती कॉलेज के नजदीक कब्रिस्तान में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मृतके कपड़ों की जेबें भी खंगाली, लेकिन रेलवे का टिकट मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कब्रिस्तान के गड्डे में युवक का शव तड़के एक व्यक्ति ने देखा तो उसने आसपास के लोगों को बताया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। करीब 35 साल के युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर भीड़ में मौजूद कुछ लोगों से जानकारी की। वह आसमानी टी शर्ट और काली पेंट पहने था। जूते और मौजे नये थे। तहकीकात के दौरान पुलिस को मृतक की पेंट की जेब में रेलवे का टिकट और 50 रुपये का नोट मिला। टिकट छह जून को दबतोरी से मुरादाबाद जाने के लिए खरीदा गया था।
गड्डे के पास ही शराब का खाली क्वाटर और खून से सनी दो ईंट भी पड़ी मिलीं। सीओ सर्वेंद्र सिंह और थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने मौका मुआयना किया। गड्डे के पास खून से सनी ईंटें मिलने के बाद लोगों का मानना है कि उसकी हत्या भी कब्रिस्तान में ही की गई है। किसी की नजर लाश पर नहीं पड़े, इसलिए लाश गड्डे में डाल दी। थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराया जाएगा।