{"_id":"5cf96629bdec2207786bad95","slug":"155984848414-badaun-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन गई ससुराल, भाई गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुल्हन गई ससुराल, भाई गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। एक दिन पहले रहमा गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान घरातियों और बरातियों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई थी। दुल्हन के भाई ने तीन बरातियों के सिर फोड़ दिए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गुरुवार को उसे जेल भेज दिया। वहीं घरातियों ने दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम रहमा निवासी सीताराम प्रजापति की बेटी की चार जून को सहसवान के शहबाजपुर मोहल्ले से बरात आई थी। वैवाहिक समारोह के दौरान रस्मे निभाई जा रहीं थीं। कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी समय डांस को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी डंडे चल गए, जिसमें बराती महेश, महेंद्र, बंटी के चोटें आई। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने दूल्हे के भाई बंटी की तहरीर पर करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सुबह को घर वालों ने दुल्हन को विदा कर दिया। बाद में पुलिस ने जांच के बाद दुल्हन के भाई अनिल को नामजद करते हुए उसे जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी दूसरे समुदाय के लोग बरात में हंगामा कर रहे हैं। लोगों को परेशान कर रहे हैं। लेकिन मौके पर हकीकत कुछ और देखने को मिली।