{"_id":"5cf9650fbdec2207006353d1","slug":"15598482012-badaun-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड कराने के नाम पर युवती से एक लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएड कराने के नाम पर युवती से एक लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। एक शातिर व्यक्ति ने बीएड कराने के नाम पर युवती से एक लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। इसका खुलासा होने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला नसरूल्लागंज निवासी सोनाली सक्सेना पुत्री रविंद्र नारायण सक्सेना का आरोप है कि शहबाजपुर मोहल्ला निवासी अनूप उर्फ पहलवान ने उससे बीएड कराने को 85 हजार और दूसरी बार 25 हजार रुपये लिए थे। कहा था कि वह उसे जिला भिंड (मध्य प्रदेश) से बीएड करा देगा। कई दिन तक आरोपी युवती को जल्द ही मार्कशीट दिलाने की बात कहकर चक्कर लगवाता रहा। जब पीड़िता ने संबंधित विद्यालय में संपर्क किया तो पता चला कि विद्यालय से सभी रिजल्ट घोषित हो चुके है और कोई रिजल्ट शेष नहीं है। तब महिला को अपने साथ हुई धोखाधडी का पता चला। पीड़िता ने अनूप उर्फ पहलवान पुत्र रामस्वरूप निवासी मंदिर वाली गली मोहल्ला शहबाजपुर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।