फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सात घरों से बदमाशों ने उड़ाया हजारों का सामान

सात घरों से बदमाशों ने उड़ाया हजारों का सामान

Tue, 04 Jun 2019 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सात घरों से बदमाशों ने उड़ाया हजारों का सामान
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में बदमाशों ने रविवार रात सात घरों में घुसकर नकदी समेत हजारों का सामान उड़ा लिया। गांव के एक छोर पर बने एक घर में विरोध करने पर एक महिला को पीट दिया, जिससे उसके दांत टूट गए। बाद में शोर शराबा होने पर बदमाशों ने एक फायर किया और गांव से फरार हो गए। भुक्तभोगी परिवारों ने पुलिस को इसकी तहरीर दे दी है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

रविवार रात कुछ बदमाश गांव निवासी बंटी के घर में घुस आए और वहां से बंटी की पत्नी कुसुम (22) के कुंडल चुरा लिए। इसके बाद मुकेश पुत्र शिवराज के घर से सात हजार रुपये, सोने की चेन आदि चोरी कर ली। उस वक्त मुकेश का परिवार घर की छत पर सो रहा था। उसके बाद बदमाश पप्पू पुत्र रघुनाथ, गट्टू पुत्र मुंशी, किशोरी पुत्र भोजराज और रतीपाल पुत्र रामफल के घर में भी घुस गए। उन्होंने सभी लोगों के घरों के ताले तोड़ लिए और सामान तितर-बितर कर दिया। कुछ सामान ले भी गए। इसके बाद बदमाश गांव के एक छोर पर बने वीरेश पुत्र महावीर के घर में घुस गए। वीरेश परिवार के साथ छत पर सो रहे थे, लेकिन उनकी पत्नी नीचे सो रहीं थीं। बदमाशों ने घर में सामान खंगालने के बाद चारपाई पर अकेली सो रही वीरेश की पत्नी पूजा के कुंडल नोच लिए। इससे पूजा जाग गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों ने पूजा की पिटाई कर दी। उसके मुंह में तमंचा की बट मार दी, जिससे पूजा के दांत टूट गए। इधर, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने एक फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। उसी समय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, इससे कुछ देर बाद पुलिस भी गांव पहुंच गई और उसके बाद ग्रामीणों के साथ जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अजय सिंह चाहर ने बताया कि लूटपाट नहीं हुई है। लोगों के घरों में चोरी हुई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed