{"_id":"5cf56dfbbdec22077e09cbba","slug":"155958834314-badaun-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोची नगला में विवाहिता ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोची नगला में विवाहिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार देर शाम शहर के लोची नगला मोहल्ले में एक विवाहिता ने आत्मदाह का प्रयास किया। विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला निवासी विमलेश पत्नी नन्हे की ससुराल में कई दिन से घरेलू विवाद चल रहा था। इसकी सूचना पर सोमवार शाम विमलेश के मायके वाले उसके घर पहुंचे थे। मामला सुलझ पाता, उससे पहले विवाहिता ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। वह आग की लपटों के साथ घर के बाहर की ओर भागी, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्ले वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाहिता को जिला अस्पताल भेज दिया। विमलेश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
आग में जली विवाहिता की मौत
उसावां (बदायूं)। कस्बे के वार्ड संख्या चार निवासी रमेश चंद्र की पत्नी फूलनदेवी ( 32 ) शनिवार रात खाना बनाते समय झुलस गई थी। इस पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली को रेफर कर दिया गया था। तभी से उसका बरेली में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।