{"_id":"5cf02333bdec22077f3ae740","slug":"155924157017-badaun-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विवाहिता का शव खेत में मिला, घटनाक्रम ने पुलिस को उलझाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता विवाहिता का शव खेत में मिला, घटनाक्रम ने पुलिस को उलझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। संदिग्ध हालात में तीन दिन पहले मायके से लापता हुई विवाहिता का शव गुरुवार सुबह नगला डल्लू गांव के पास मक्का के खेत में मिला। मायके वालों का आरोप है कि पति ने उसे फोन करके बुलाया था, तब से विवाहिता का कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। वहीं मायके वाले हत्या की बात कह रहे हैं
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डल्लू निवासी अब्दुल रहमान ने अपनी बेटी नाजिश उर्फ कल्लो (28) का निकाह करीब छह साल पहले संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हुआ निवासी आमीन पुत्र रमजानी के साथ किया था। अब्दुल रहमान के मुताबिक नाजिश के एक बेटा सुभान (5) और बेटी सोनम (3) वर्ष हैं। करीब दो माह पूर्व आमीन नाजिश और दोनों बच्चों को नगला डल्लू छोड़ गया था। सात जून को उसकी छोटी बहन रूबीना की शादी है। अब्दुल ने बताया कि 22 मई को आमीन ने नाजिश को फोन करके सड़क पर बुलाया था कि वह शादी के लिए उसको कपड़े खरीदेगा। इसके लिए वह सड़क पर आ जाए। उस दिन नाजिश दोनों बच्चों को लेकर सड़क पर पहुंच गई थी, लेकिन आमीन उसे साथ नहीं ले गया। 28 मई को आमीन ने फिर नाजिश को फोन करके सड़क पर बुलाया और उसके बाद नाजिश का कुछ पता नहीं चला। तब से मायके वाले नाजिश को तलाश कर रहे थे।
इधर, गुरुवार सुबह गांव के ही रामऔतार शर्मा अपने मक्का की फसल में सिंचाई कर रहे थे। तभी उन्हें कुछ दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो किसी महिला की लाश पड़ी थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ एसके रेड्डी और तहसीलदार संजय कुमार आर्य भी आ गए। लाश की शिनाख्त नाजिश के रूप में हुई। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में नाजिश की मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया है। पुलिस ने शव मायके वालों के हवाले कर दिया है, साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
...तो मक्का के खेत में किसने फेंकी लाश
- नाजिश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बिल्सी पुलिस हैरत में पड़ गई है। पोस्टमार्टम होने से पहले पुलिस भी हत्या कर शव को फेंके जाने का अनुमान लगा रही थी लेकिन जैसे ही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो वह भी हैरान रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानी लटकने से मौत होने की बात कही गई है। जबकि मक्का के खेत में कोई पेड़ नहीं था। उसकी लाश जमीन पर पड़ी मिली थी। लाश भी करीब दो दिन पुरानी लग रही थी। नाजिश भी 28 मई को अपने मायके से लापता हुई थी। मायके वालों के बताए गए समय से नाजिश की मौत का समय मिलान कर रहा है लेकिन उसकी हत्या हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। वह खुद फंदे पर लटकी थी या लटकाया गया था, अगर उसने आत्महत्या की तो कहां की, उसके शव को खेत में किसने फेंका, इन सवालों से मामला उलझ गया है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आमीन उसे दिन में ले गया था तो दिन भर कहां रखा और फिर शव को गांव के पास ही क्यों फेंकने आया। पुलिस इन सारे सवालों की तलाश में जुट गई है।
हम तो समझ रहे थे कि नाजिश की गला घोंटकर हत्या करके शव खेत में फेंक दिया गया होगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, उन्हें सर्विलांस पर लगाया जाएगा। तब पता चलेगा कि आमीन नगला डल्लू आया था या नहीं, उसकी लोकेशन कहां थी।
- धर्मेंद्र कुमार गुप्ता , इंस्पेक्टर बिल्सी