फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 25 May 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
बदायूं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाज में द्वेष भावना फैलाने वाले वीटू को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शहर के कटरा आलमशाह पक्का बाग निवासी सचिन मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सचिन का आरोप था कि 26 अप्रैल को शिवपुरम निवासी वीरेंद्र जाटव उर्फ वीटू पुत्र रामसरन ने अपनी फेसबुक आईडी पर दो समुदायों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इससे समाज के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंची थी। इसका विरोध करने पर वीटू ने गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी वीटू को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed