{"_id":"5cae328fbdec22147057b699","slug":"151554920079-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर में मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम अहोरामई में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर मिला। परिवार वाले शव को सुबह अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम अहोरामई निवासी विकास पाली (20) पुत्र देवेंद्र दो भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मंगलवार रात विकास की उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह करीब सात बजे जब वह चारपाई से नहीं उठा तो उसकी छोटी बहन रेनू जगाने के लिए पहुंची। जैसे ही रेनू ने उसे उठाने का प्रयास किया तो उसको मृत देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले आ गए। मोहल्ले के लोग भी उसके घर पहुंच गए। उसके बाद परिवार वाले और मोहल्ले के लोग युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। उसी समय गांव के ही एक युवक ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दे दी कि विकास ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। इस पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान अंतिम संस्कार करने गए लोगों में भगदड़ मच गई। युवक के ताऊ मदनलाल ने पुलिस को सूचना देने वाले पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
इस संबंध में एसओ ललित भाटी ने बताया कि मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।