फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को लहुलूहान किया

दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को लहुलूहान किया

Sat, 21 Jul 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 21 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को लहुलूहान किया
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने एक व्यापारी की पत्नी को लोहे की सरियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। व्यापारी को इसकी जानकारी तब हुई जब दुकान का नौकर दूध देने उनके घर गया। उन्हें गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश घर में किस इरादे से घुसे थे इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अलापुर कस्बे में रहने वाले त्रिवेनी सहाय गुप्ता की बर्तनों की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह अपनी दुकान चले गए। उनके बेटे राजेश गुप्ता बदायूं की आवास विकास कॉलोनी में रहकर शहर में कारोबार करते हैं। राजेश ने बताया कि शुक्रवार को उनकी मां 76 वर्षीय माया गुप्ता घर में अकेली थीं। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे अचानक तीन बदमाश उनके घर में पहुंच,े छत पर जाने के लिए माया गुप्ता से जीने की चाबी मांगने लगे। उनके मना करने पर बदमाशों ने लोहे की सरिया से उनकी मां को जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें मरा जानकर बदमाश चुपचाप निकल गए।
विज्ञापन

दोपहर को एक नौकर त्रिवेनी सहाय के घर दूध देने गया। उसने माया गुप्ता को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा तो घबरा गया । वह दौड़कर दुकान पर गया और घटना के बारे में त्रिवेनी सहाय को बताया। उन्होंने जाकर पत्नी की हालत देखी तो सन्न रह गए। वह फौरन माया को बदायूं के एक निजी अस्पताल ले गए। इसका पता लगने पर उनके बड़े बेटे उद्योगपति राजेश गुप्ता अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद माया को बरेली ले जाया गया। वहां एक निजी अस्पताल में माया गुप्ता की हालत नाजुक है। राजेश के मुताबिक अलापुर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दे दी है। राजेश के मुताबिक घर में कुछ लूटपाट हुई या नहीं इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed