फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कॉल डिटेल से खुलेगा शिक्षामित्र की मौत का राज

कॉल डिटेल से खुलेगा शिक्षामित्र की मौत का राज

Wed, 23 May 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कॉल डिटेल से खुलेगा शिक्षामित्र की मौत का राज
कॉल डिटेल से खुलेगा शिक्षामित्र की मौत का राज
विज्ञापन

गोली लगने से पहले किससे हुई थी बात, बुलाया या स्वयं पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मरे शिक्षामित्र की मौत का राज अब कॉल डिटेल से खुलेगा। इसके लिए पुलिस ने शिक्षामित्र के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई है। उसकी लोकेशन भी पता की जा रही है, जिससे पता चल सके कि घटना से पहले शिक्षामित्र कहां था। उसे बुलाया गया था या स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा था।

35 वर्षीय शिक्षामित्र सुरेंद्र की 18 मई की दोपहर उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम गौरामई के पास गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका का पति घायल हो गया था। उस शिक्षिका ने बताया था कि शिक्षामित्र ने उन पर गोली चलाई थी, जिससे उसका पति घायल हुआ था और उसके बाद शिक्षामित्र ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जबकि शिक्षामित्र की पत्नी ने शिक्षिका और उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की तह तक जाने के लिए उसहैत थाना पुलिस ने शिक्षामित्र के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगालनी शुरू करा दी है। बताया जाता है कि इससे पता चलेगा कि घटना से पहले शिक्षामित्र कहां था। उसे कैसे पता चला था कि शिक्षिका स्कूल से लौट रही है। उसे बुलाया गया था या वह स्वयं मौके पर पहुंचा था। उसकी आखिरी बात किस नंबर से हुई थी। इसके अलावा किन-किन नंबरों पर और कितनी देर बात हुई। पुलिस को यह सब जानकारी हो जाएगी। इससे कहीं न कहीं पुलिस खुलासे के करीब भी पहुंच सकती है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षामित्र के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई है। उसकी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed