फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिनावर इलाके में गाय का कत्ल कर तस्कर फरार

बिनावर इलाके में गाय का कत्ल कर तस्कर फरार

Sat, 19 May 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बिनावर इलाके में गाय का कत्ल कर तस्कर फरार
फोटो-31
विज्ञापन

गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
बिनावर। इलाके में गोवंशीय पशुओं को कत्ल किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार रात सिकरोड़ी गांव के जंगल में एक गोवंशीय पशु को मार डाला गया। इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब ग्रामीणों ने जंगल में गोवंशीय पशु का मांस पड़ा देखा। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बिनावन थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के उत्तर दिशा में करीब एक किलोमीटर दूरी पर श्मशान भूमि के पास ग्राम समाज की कुछ जमीन पड़ी है। बुधवार रात इस खाली पड़ी सरकारी जमीन पर एक गोवंशीय पशु काट दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सिकरोड़ी निवासी राजू सिंह अपने खेत पर गए। उन्होंने देखा तो जगह-जगह गोवंशीय पशु का मांस पड़ा हुआ था। राजू ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना बिनावर के दरोगा जीत सिंह मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने अवशेष कब्जे में ले लिए। पुलिस की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पशु चोरी का होगा, जिसको मार डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed