फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ढाबे पर बैठकर शराब पी तो पुलिस बिगाड़ देगी बना बनाया मूड़

ढाबे पर बैठकर शराब पी तो पुलिस बिगाड़ देगी बना बनाया मूड़

Sun, 07 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
ढाबे पर बैठकर शराब पी तो पुलिस बिगाड़ देगी बना बनाया मूड़
- फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

अब होटल और ढाबों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सार्वजनिक स्थलों पर जो भी शराब पीता मिला उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। साथ ही पानी-गिलास उपलब्ध कराने वाले होटल या ढाबा मालिकों पर भी गाज गिरना तय है।
पिछले तीन-चार दिन से रात्रि गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छापा मारना शुरू कर दिया है। सर्दी बढ़ने के साथ ही मदिरा पान के शौकीन लोगों की संख्या शाम को ढाबों और होटलों में बढ़ने लगी है। साथ ही ऐसे लोग दोस्तों के साथ शाम के समय पार्कों में भी मौज-मस्ती करते दिखने लगे हैं। अंबेडकर और जेपी पार्क के आसपास पुलिस को ऐसी ही शिकायतें भी मिली थीं। पुलिस ने शनिवार रात अंबेडकर पार्क के पास से एक महफिल में मौजूद शराबियों को खदेड़ भी दिया। इसके बाद पुलिस कर्मी होटलों और ढाबों पर भी पहुंचे। ढाबों पर तो कोई नजर नहीं आया लेकिन उनके संचालकों को हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम को ज्यादातर होटलों पर ऐसा माहौल नजर नहीं आता जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के साथ बैठकर खानपान का लुत्फ उठा सके। सब इंसपेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि होटल और ढाबों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों की महफिलें नहीं सजने दी जाएंगी। ऐसे स्थानों पर अगर कोई शराब पीता मिला तो पुलिस उसे दबोच कर मेडिकल कराने के बाद हवालात में डाल देगी। होटल और ढाबा मालिकों को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने नगर में ऐसे स्थानों को भी चिह्नित कर लिया है जहां लोग खुले में बैठकर शराब पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी लगेगा अंकुश
उझानी। पुलिस का सार्वजनिक स्थलों, होटल और ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान कारगर रहा तो होटलों पर कहासुनी और झगड़ों पर अंकुश लगेगा। साथ ही राह निकलतीं बहू-बेटियां अश्लील हरकतों और छेड़छाड़ की चपेट में आने से बचेंगी।

 
... पर गेस्ट मालिकों पर भी हो कार्रवाई
उझानी। एक निजी गेस्ट हाउस में दो महीना के अंदर तीन बार प्रेमी युगल पकड़े जा चुके हैं। दो बार तो कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी युगलों को दबोचा भी था, लेकिन एक बार भी पुलिस के स्तर से ऐसी कार्रवाई नहीं की गई जिससे निजी गेस्ट हाउस मालिक पर शिकंजा कसा जाता। पुलिस ऐसे मामलों में भी ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed