फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिटी मजिस्ट्रेट का बिजली विभाग के स्टोर पर छापा

सिटी मजिस्ट्रेट का बिजली विभाग के स्टोर पर छापा

Mon, 13 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट का बिजली विभाग के स्टोर पर छापा
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
सिलहरी (बदायूं)। नवादा स्थित बिजली विभाग के स्टोर पर दलालों के सक्रिय रहने की शिकायत पर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी ने स्टोर पर छापा मारा। मौके पर मिले एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इसे बाद में नवादा चौकी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस व्यक्ति को शांतिभंग में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

नए नलकूप के कनेक्शन या फिर देहात क्षेत्र में लगने वाले ट्रांसफार्मर आदि का सामान नवादा स्थित स्टोर से मिलता है। यहीं से देहात क्षेत्र के लोग सामान को उठाते हैं। लंबे समय से स्टोर पर दलाल किस्म के लोग सक्रिय रहते हैं जिनकी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से सेटिंग रहती है सो यह दलाल सामान लेेने आने वाले किसान से रुपये ऐंठ लेते हैं। बताते हैं कि किसानों से दलालों के रुपये लेने की किसी ने वीडियो भी बना ली थी। दलालों की वजह से किसान काफी परेशान थे। तब किसानों ने डीएम के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसी क्रम में सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी ने स्टोर पर छापा मार दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को यहीं पर शब्बू निवासी मुहल्ला सोथा थाना कोतवाली सदर मिला। इसकी भी शिकायत थी। सो सिटी मजिस्ट्रेट ने नवादा चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह को फोन करके वहीं पर बुला लिया और इस युवक को उनके हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शब्बू को शांतिभंग में निरुद्ध किया गया है। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट के स्टोर पर छापा मारने से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। साथ ही दलालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed