{"_id":"5971f5614f1c1b434e8b47f4","slug":"151500640609-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो बैल खोले, विरोध पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दो बैल खोले, विरोध पर फायरिंग
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात छह बदमाशों ने एक ग्रामीण के दो बैल खोल लिए। पशुस्वामी ने बदमाशों का विरोध किया तो वह हवाई फायर करते हुए बैलों को लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मकरंदपुर गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को अपने घर के बाहर सो रहा था। वहीं पास ही में उसके दो बैल बंधे हुए थे। मध्यरात्रि के करीब बदमाश उसके बैलों को खोलकर ले जाने लगे। आवाज सुनने पर वह जागा तो बदमाश उसके बैलों को ले जा रहे थे। इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर बैल लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने थाने आकर छह बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वजीरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।