फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मध्य प्रदेश के गैंग ने डाला था तीन गांवों में डाका, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के गैंग ने डाला था तीन गांवों में डाका, गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2017 07:35 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गैंग ने डाला था तीन गांवों में डाका, गिरफ्तार
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के गांव पड़ौआ, कुलचौरा और रसूलपुर के तीन घरों में लूटपाट की वारदात को पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इतना ही नहीं कई अन्य घटनाओं में शामिल होना भी कबूल किया है। गिरफ्तार चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाश मध्य प्रदेश के हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सिविल लाइंस थाने के गांव पड़ौआ में बदमाशों ने वीर अभिमन्यु के घर पर धावा बोलकर यहां जमकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर दो लोगों को घायल कर दिया। इसी रात बदमाशों ने मानपुर कुलचौरा में पिंटू के मकान और रसूलपुर बिलहरी में श्रीराम के घर पर धावा बोला, यहां भी बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। महिलाओं समेत चार लोगों को घायल कर दिया। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी अभिषेक यादव के नेतृत्व में सिविल लाइंस पुलिस को लूटपाट की वारदात के वर्क आउट में लगाया। शनिवार को पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश लोकी पुत्र रूप सिंह, शुक्र सिंह पुत्र किस्मत सिंह किस्मत सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी रायपुर निगोची थाना नटेरन जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) और नरेंद्र पुत्र उनसव सिंह निवासी डोडी थाना जावर जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इनके पास से तीन चेन, तीन जोड़ी कुंडल, एक नथ, एक अंगूठी, कान की बाली, गले का हार, टीका, 1970 रुपये नगदी, एक तमंचा, दो कारतूस, तीन चाकू, दो डंडे एक लोहे की सरिया बरामद हुई। बदमाशों ने कई अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा, एसआई प्रमेंद्र कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार, सोनवीर सिंह, शशि को एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गिरफ्तार बदमाशों ने लूट की बात स्वीकार की है। उनके पास से लूट का माल बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने लूट के माल की शत प्रतिशत रिकवरी की है। टीम को उत्साहवर्धन के लिए पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। - कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed