{"_id":"5c801122bdec2214065a4588","slug":"141551896866-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का भुगतान न करने पर यदु शुगर मिल प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों का भुगतान न करने पर यदु शुगर मिल प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। गन्ना किसानों का भुगतान न करने की वजह से जिला प्रशासन ने यदु शुगर मिल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को मिल प्रशासन के खिलाफ किसानों से धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया।
जिला मजिस्ट्रेट के स्तर से पेराई सत्र 2018-19 के लिए जारी टैगिंग आदेश का अनुपालन नहीं किया गया, साथ ही सरकार द्वारा बिक्री के लिए निर्धारित मासिक कोटा के बराबर चीनी बेचने के बावजूद किसानों को भुगतान नहीं करने पर अध्यासी/निदेशक सुरेश चंद्र जौहरी व मुख्य वित्त अधिकारी(यदु समूह) डीके श्रीवास्तव के खिलाफ बिसौली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रभारी सचिव नीरेंद्र कुमार की मानें तो दर्ज कराए मुकदमे में कहा गया है कि यदु शुगर मिल द्वारा कुल 6290 लाख रुपये की चीनी बेची गई है, जिसमें से 85 प्रतिशत यानी कुल 5347 लाख रुपये किसानों को देना चाहिए, लेकिन मिल द्वारा मात्र 3623 लाख रुपये ही जमा किया गया। ऐसे में चीनी मिल प्रशासन को तीन दिन का समय उस धनराशि को किसानों को देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसके बाद भी रुपये किसानों को नहीं दिए गए।
मिल से सारा भुगतान नियमानुसार किया जा रहा है। किसी पर एफआईआर दर्ज होने के विषय में जानकारी नहीं है।
- एचएस गंगवार, कार्यकारी अधिकारी, यदु शुगर मिल