{"_id":"5c7440b1bdec22736e4ed4af","slug":"141551122609-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफात की कोशिश, अराजक तत्वों ने खंडित कीं मूर्तियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुराफात की कोशिश, अराजक तत्वों ने खंडित कीं मूर्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के सबसे व्यस्त लावेला चौक के नजदीक कुछ अराजक तत्वों ने धर्मस्थल में घुसकर मूर्तियों को खंडित कर दिया। इससे हिंदू संगठन और लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर कई लोग मौके पर पहुंच गए और वाहनों का आवागमन रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित धर्मस्थल महिला अस्पताल और लावेला चौक के बीच सड़क किनारे बना है। कहने को यह सबसे व्यस्ततम इलाका है, इसके बावजूद रविवार रात कुछ अराजक तत्व धर्मस्थल में घुस गए और उन्होंने धर्मस्थल में रखी मूर्तियों को खंडित कर इधर-उधर फेंक दिया। वहां रखा कुछ सामान भी तितर-बितर कर दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह कुछ लोग धर्मस्थल में पूजा पाठ करने पहुंचे तो उन्होंने मूर्तियों को खंडित देखा। इससे उनमें आक्रोश फैल गया। धीरे-धीरे खबर फैल गई। दोपहर तक कई लोग मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस और बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी आ गए। पुलिस ने लोगों को शांत करते हुए एक बड़ी खंडित मूर्ति को मौके से हटवा दिया। उसके बाद दूसरी मूर्ति मंगवाकर धर्मस्थल में रखवा दी। अन्य छोटी मूर्तियां वैसी ही रहीं। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। दोपहर बाद हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह और कई कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों ने बहुत बड़ी मूर्ति को तोड़ा है, जबकि पुलिस ने एक छोटी सी मूर्ति मंगवाकर मामला निपटाने का प्रयास किया है। अब विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इस दौरान लोगों ने धर्मस्थल के सामने खड़े होकर आवागमन भी रोका, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत खुलवा दिया। कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि बंदर आदि ने कूदकर मूर्तियों को तोड़ दिया है। फिर भी वह मामले की जांच करा रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी