फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हरियाणा की शराब की खेप के साथ दो पकड़े

हरियाणा की शराब की खेप के साथ दो पकड़े

Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की शराब की खेप के साथ दो पकड़े
दातागंज/मूसाझाग (बदायूं)। पुलिस और आबकारी टीम ने मूसाझाग इलाके में दो स्थानों पर छापा मारकर काफी तादाद में हरियाणा की शराब बरामद की और एक गाड़ी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने अपने कुछ और ठिकाने बताए, जहां पर पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारा। पुलिस को वहां से सैकड़ों खाली पौवे और अन्य सामान मिला।
विज्ञापन

मूसाझाग इलाके में काफी समय से हरियाणा की शराब का धंधा चल रहा है। स्थानीय शराब कारोबारियों ने इसकी शिकायत भी पुलिस और आबकारी महकमे से की। पुलिस को गुरुवार को हरियाणा की शराब के मूसाझाग क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले गांव सराय में अमजद खां नामक व्यक्ति के यहां छापा मारा। बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब के साथ ही अन्य सामान बरामद किया। दूसरे गांव टिकलापुर में भारत कश्यप के यहां छापा मारा। यहां पुलिस और आबकारी टीम को सैकड़ों की संख्या में खाली पौवे व ढक्कन आदि मिले। पुलिस ने धंधे में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। कितनी मात्रा में शराब बरामद की गई और क्या-क्या मिला यह पुलिस बताने से बचती रही। इंसपेक्टर ललित भाटी से भी बात गई लेकिन उन्होंने भी स्थिति स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन

आबकारी इंसपेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर छापा मारा था। दो लोगों को पकड़ा है। आगे की कार्रवाई चल रही है। अन्य ठिकानों पर भी छापा मारने की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed